प्रदेश पर अगले 72 घंटे भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन में राज्य भर में बारिश का सिलसिला कायम रहने वाला है। गढ़वाल के चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं कुमाऊं के
पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल आदि स्थानों पर तेज बारिश होगी।
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
पुरवाई की वजह से नमी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उधर, प्रदेश के कई इलाकों में अनुमान के मुताबिक सोमवार को भी बारिश का सिलसिला कायम रहा। सबसे ज्यादा 34.0 मिलीमीटर बारिश दून में दर्ज की गई। मुक्तेश्वर में इसका माप 4.8 मिलीमीटर रहा।
मध्यम वर्षा की आशंका
टिहरी में 1.0, जबकि पंतनगर में 0.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार प्रदेश भर में 25 जून से 27 जून तक मध्यम वर्षा की आशंका है। चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने सचेत रहने की चेतावनी दी है।