फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयागः नदी में समाया वाहन, महिला-पुरुष बहे

Thu, 08 Aug 2013 07:22 PM IST
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदप्रयाग जनपद में दो घटनाएं घटित हुई हैं। दो अलग-अलग घटनाओं में महिला-पुरुष के बहने की पुष्टि हो चुकी है जबकि वाहन दुर्घटना में लापता लोगों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी कें मुताबिक करीब साढ़ चार बजे के आसापास अलकनंदा नदी में एक महिला और पुरुष के बहने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण कोई पता नहीं चल पाया।

कोतवाली निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि कोतवाली में सांय लगभग चार बजे सूचना मिली कि एक महिला व एक पुरुष ने नदी में छलाग लगा दी है। जिस पर मय फोर्स सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी का बहाव होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


वाहन मंदाकिनी नदी में समाया
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौडी और गबनी गांव के बीच अंधेरगढ़ी के समीप महिन्द्रा कैंपर अनियिन्त्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरा। सूचना के मुताबिक गबनी से सौड़ी की ओर आ रहा कैंपर करीब साढ़े छह बजे के आसपास अनियन्त्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा समाया।

दुर्घटना के वक्त कैंपर में कितने लोग सवार थे इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई थी। हादसे में लापता लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें