फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रतापनगर में शुरू हुआ माली प्रशिक्षण सेंटर का कार्य

Thu, 11 Dec 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के माली प्रशिक्षण सेंटर प्रतापनगर के निर्माण कार्य का विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद माली प्रशिक्षण संस्था की स्थापना में सफलता मिली है। इस सेंटर के बनने से युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से बनने वाले माली प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। माली प्रशिक्षण सेंटर के निर्माण कार्य का विधायक नेगी ने शुभारंभ किया। विवि के डीन प्रो. टीएस मेहरा ने कहा कि माली प्रशिक्षण सेंटर के निर्माण से प्रतापनगर क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल पौधों, जड़ीबूटी का प्रशिक्षण देकर नर्सरी तैयार की जाएगी। इस मौके पर डॉ. उदय भानु प्रताप, डाॅ. पदम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश थलवाल, प्रवीण पंवार, शिव सिंह पोखरियाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें