फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पिता जमीन बेच न दे, जिला बाल कल्याण समिति ने लगाई गुहार

Thu, 11 Dec 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति के लोग बोले, संपत्ति बिकने से बच्चों को हो सकती है दिक्कत
विज्ञापन

पिता जमीन बेचकर मिली धनराशि का करते हैं गलत जगह खर्च
उत्तरकाशी। जिला बाल कल्याण समिति की ओर से पुरोला विकासखंड के एक व्यक्ति की ओर से भूमि बेचने पर रोक लगाने की मांग की है। समिति ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि यह व्यक्ति भूमि बेचकर उन पैसों गलत जगह खर्च कर रहा है जिससे बच्चों के भरण-पोषण का संकट पैदा हो जाएगा।
जिला बाल कल्याण समिति की ओर से एक माह पूर्व पुरोला तहसील के कंडियाल गांव के दो बच्चों एक चार और दूसरा दो वर्षीय को डुंडा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में भर्ती करवाया था। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा चौहान सहित सदस्य सुरेश पंवार, कल्पना ठाकुर ने बताया कि इन बच्चों के गांव में जाकर पता लगा कि उनका पिता पैतृक भूमि का बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन बच्चों के भविष्य में किसी प्रकार की संपत्ति नहीं बचेगी। इसलिए डीएम से मुलाकात कर उनको इस संबंध में पत्र सौंपा गया। उसमें मांग रखी गई कि इन बच्चों के पिता को किसी प्रकार की भूमि बेचने पर रोक लगाई जाए। क्योंकि जब यह बच्चे बालिग होंगे तो उनको अपने जीवन यापन के लिए संपत्ति मिल पाएगी। इन दोनों बच्चों की मां कुछ वर्ष पूर्व उनका छोड़कर चली गई थी। वहीं, दादी दिव्यांग होने के कारण उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी। इसलिए जिला बाल कल्याण समिति की ओर से इन बच्चों को डुंडा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में पालन-पोषण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें