फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बंदरों ने महिला को किया घायल

Mon, 11 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन
 डुंडा गांव एवं बाजार क्षेत्र में बंदरों की दहशत बनी है। सोमवार को एक घर के भीतर घुस कर बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे डुंडा गांव स्थित सूरज भट्ट के घर पर बंदरों ने धावा बोल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बंदरों ने घर के बाथरूम में घुस कर सूरज की मां सीता देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने हल्ला कर किसी तरह बंदरों के झुंड को वहां से भगाया और तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां घायल महिला के सिर पर चार टांके लगाने के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। डुंडा निवासी ओमप्रकाश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों की दहशत बढ़ती जा रही है। अब तो निडर हुए ये बंदर घर दुकानों में घुस कर लोगों पर हमला भी करने लगे हैं। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें