फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह, आडू-खुमानी के फूल भी झड़े

Sat, 02 May 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी गंगा घाटी और मुख्यालय में मूसलाधार बारिश
विज्ञापन

चोक नालियों के कारण सड़कों पर बह रहा पानी, हाईवे पर जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के साथ ही ओलावृष्टि देखने को मिली। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही नगर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के कारण संपर्क मार्गों व सड़कों पर नालियां चौक होने के कारण पानी बहने के साथ ही जलभराव की स्थिति देखने को मिली। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल की नुकसान हुआ है।
शनिवार को दोपहर बाद जनपद मुख्यालय सहित अस्सी गंगा घाटी और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधारा बारिश हुई। साथ ही अस्सी गंगा घाटी और नगर के कुछ क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि देखने को मिली। स्थानीय निवासी चत्तर सिंह रावत ने बताया कि अस्सी गंगा घाटी में अत्यधिक ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आडू, खुमानी आदि पर हो रही फ्लावरिंग को भी नुकसान हुआ है। संपर्क मार्गों सहित गंगोत्री हाईवे व अन्य सड़कों पर नालियां चौक होने के कारण सड़कों पर पानी बहने के साथ ही कई स्थानों पर जलभराव हुआ। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें