फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुख्य वन संरक्षक ने किया यमुना वन प्रभाग का निरीक्षण

Sat, 02 May 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। बढ़ते तापमान और वनाग्नि की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डॉ. धीरज पांडेय और वन संरक्षक यमुना वृत्त नीत लक्ष्मी ने अपर यमुना वन प्रभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्रू स्टेशनों, नर्सरियों और वन क्षेत्रों का निरीक्षण कर वनाग्नि नियंत्रण व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक डॉ. धीरज पांडेय ने नौगांव रेंज अंतर्गत डामटा क्रू-स्टेशन, बर्नीगाड़ क्रू-स्टेशन, सौली पौधशाला, मुगरसन्ती रेंज के पिरूल संग्रह केंद्र नौगांव, मास्टर कंट्रोल रूम सरूखेत व रवांई रेंज के राड़ी क्रू-स्टेशन का भ्रमण किया गया। उन्होंने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी बढ़ाने तथा जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी साधू लाल, वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह भंडारी, शेखर सिंह राणा, आशीष नौटियाल, विवेक चौहान, निधि, सचिन कुमार, सरदार सिंह रावत, अमीन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें