फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भागीरथी नदी के किनारे स्थित केदार घाट पर एनसीसी, एनएसएस, गंगा विचार मंच, स्वजल व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। गंगा आरती में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैराला, नमामि गंगे से जुड़े लोकेंद्र बिष्ट, छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। नमामि गंगे कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मधु बहुगुणा, डॉ. प्रीति ने जाने-माने पेंटर मुकुल बडोनी व छात्र-छात्राओं के सहयोग से मंदिर परिसर में रंगोली बनाई। इसके बाद डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में योग और मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर नितिन ने अपने स्वरचित गीत से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के संयोजक डॉ. विश्वनाथ राणा, संगीत विभाग प्रभारी डॉ. सोनिया सैनी, संगीत विभाग के तबला वादक प्रदीप व संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं का भी सहयोग रहा। प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने गंगा के महत्व पर बात की व मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. नंदी गडिया, प्राध्यापक डॉ. रमेश व डॉ. एमपीएस राणा, महाविद्यालय के एनसीसी विभाग के प्रभारी डॉ. आकाश मिश्रा, नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें