जिला चिकित्सालय की बल्ड बैंक यूनिट तथा पालीटेक्निक के एनएसएस छात्रों ने जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया।
सोमवार को बल्ड बैंक यूनिट और पालीटेक्निक के एनएसएस छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी प्रमुख अधीक्षक बीएस रावत ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। 28 स्वयंसेवी छात्रों ने रक्तदान किया और 45 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण करवाया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन रावत, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजीव रत्न गिरी, डा. संजीव कटारिया, अरविंद मटूडा, मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।