फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पेयजल योजना के लिए ग्रामीणों का बेमियादी धरना शुरू

Mon, 01 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल करने पर अड
विज्ञापन

गांव के 40 परिवार योजना के लाभ से हैं वंचित
फोटो सहित
उतरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गढ़वाल गाड के ग्रामीणों ने पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर बेमियादी धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने जल निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही जल्द पेयजल योजना का कार्य शुरू करने की मांग की। मांग पूरी न होने तक धरना और भूख हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
जल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत गढ़वाल गाड गांव में पेयजल योजना का निर्माण कार्य तो शुरु किया था। पहले चरण में गांव में घर-घर टोंटी लगाई गई, लेकिन पेयजल योजना के दूसरे चरण के कार्य पूरा होने के बाद जल निगम की लापरवाही से गांव के करीब 40 परिवार अभी भी पेयजल योजना के लाभ से वंचित है। सोमवार को पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग लेकर ग्रामीणों ने गांव के मंदिर के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनास्थल पर दलेब सिंह चौहान, किशन सिंह व सूरत नेगी आदि ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जल निगम ने गांव में जल जीवन मिशन का कार्य तो शुरू कराया लेकिन गांव के 40 परिवार अभी पेयजल योजना के लाभ से वंचित है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुखवीर चौहान, दिलबर सिंह, कुलवीर सिंह, सुनील, शीशपाल सिंह, अजीत सिंह, कौर सिंह, रोहन दास, माया देवी, दरबा देवी, अनीता देवी, मीना देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें