फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर 21 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर एक सप्ताह के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इस दौरान यहां सड़क चौड़ीकरण का किया जाएगा। उक्त मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद होने से दिचली-गमरी पट्टी के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों को चिन्यालीसौड़ पहुंचने के लिए 60 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

धरासू-जोगत मोटर मार्ग टिहरी बांध झील के कटाव और भू-धंसाव के कारण काफी संकरी हो गई है। इस पर प्रशासन ने एक माह पूर्व उक्त सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। सिर्फ हल्के वाहन ही इस मोटर मार्ग से चल रहे थे। स्थानीय निवासी इस मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग चिन्यालीसौड़ ने उक्त मोटर मार्ग पर 21 नवंबर तक के लिए सभी प्रकार के वाहनों की पूर्ण रूप से आवाजाही बंद कर दी है। यहां हडियाडी के पास सड़क चौड़ीकरण किया जाना है। मार्ग बंद होने से अब गमरी-दिचली पट्टी के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवश्यक कार्य के लिये विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ तक पहुंचने के लिए 60 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन से एक सप्ताह के लिए वाहनों की आवाजाही के बंद करने के अनुमति मिली है। ग्रामीणों को वैकल्पिक आवाजाही के लिए सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें