स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से 28.91 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत दो लाख 85 हजार आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुरोला, नौगांव पुलिस व एसओजी यमुना वैली नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही है। रविवार को सुबह करीब साढे़ सात बजे संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मुंगरा पुल के समीप पौंटी तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने एक कार रोकी। कार में चालक सहित दो युवक सवार थे। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान सुरेंद्र रावत निवासी सोनच्चाण गांव व किरण प्रकाश निवासी किराणु मोरी बताई। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर सुरेंद्र से 6.53 ग्राम व किरण प्रकाश से 22.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।