फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Sat, 18 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीधार-फोल्ड मोटर मार्ग पर घटिया गुणवत्ता के खिलाफ पिपली धनारी के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने गंगोत्री विधायक एवं डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं आने और सड़क किनारे मजबूत पुस्ते तैयार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि एडीबी लोनिवि की ओर से 13.41 करोड़ रुपये लागत से देवीधार से फोल्ड करीब 21.3 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसमें सड़क किनारे नाली और पुश्तों के निर्माण के साथ ही डामरीकरण भी किया जाना है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार यहां पुश्तों का निर्माण कराए बगैर ही सड़क पर डामरीकरण करा रहे हैं, जिससे कमजोर पुस्ते ढहने से हादसे की आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को ही पिपली के पास एक डंपर कमजोर पुस्ता ढहने के कारण खड्ड में जा गिरा। जहां सुरक्षा दीवार एवं पुश्ते बनाए भी जा रहा हैं, उनकी गुणवत्ता बेहद घटिया है। जरूरत वाले स्थानों पर स्कबर नहीं बनाए जाने से पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इन तमाम मुद्दों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे धनारी के ग्रामीणों ने गंगोत्री विधायक एवं डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने और सड़क किनारे पुस्ते नहीं बनाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

घटिया गुणवत्ता के खिलाफ पिपली धनारी के व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखकर विरोध जताया। इस मौके पर जगमोहन सिंह, नत्थीराम नौटियाल, प्रताप सिंह, पूरण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, किशोरी लाल, महेश कुमार, नत्थी सिंह राणा आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी से सूर्यप्रकाश नौटियाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें