फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का भी डर नहीं, बिजली का पोल ही ले लिया घर के अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसे लोगों का दुस्साहस कहें या फिर प्रशासन की लापरवाही। उत्तरकाशी में कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने भवन निर्माण के दौरान बिजली के पोलों को घर के अंदर ले लिया है, जिससे बिजली की लाइन छत से सटकर गुजर रही है। लेकिन न तो भवन स्वामी को मौत का डर है और न ही प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की यह लापरवाही शहर में किसी दिन बड़ी घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

शहर में सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण या छेड़छाड़ आम बात हो गई है। यहां हाईवे से लेकर गली मोहल्ले तक अतिक्रमण की चपेट में हैं। जोशियाड़ा में एक भवन स्वामी ने तो छत पर छेद बनाकर बिजली के पोल को छत के अंदर ले लिया है। स्थिति यह है कि बिजली की लाइन उक्त भवन की छत से सटकर गुजर रही है। ऊर्जा निगम के ईई विनोद गुसाईं का कहना है कि ऐसा कई स्थानों पर है, लोगों ने लाइन के नीचे मकान बना दिए हैं। हालांकि ये अवैध है। पर लोग मानते नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें