फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील से कचरे की सफाई के लिए बाल वैज्ञानिक ने बनाया बोट क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरजा इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक प्रतीक्ष भारती ने टिहरी बांध की झील से कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए हाइड्रोलिक बोट क्लीनर का प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। प्रतिक्ष 15 से 18 फरवरी को गुजरात में बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर में अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को 29वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 16 बाल वैज्ञानिकों के 136 प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया, जिसमें जनपद उत्तरकाशी के बिरजा इंटर कॉलेज से कक्षा 11 के छात्र प्रतीक्ष भारती के प्रोजेक्ट को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतीक्ष ने सतत जीवन के लिए विज्ञान सामाजिक नवाचार पर आधारित परियोजना को प्रस्तुत किया। प्रतीक्ष ने 42 किलोमीटर लंबी टिहरी बांध झील के आस पास रह रहे लोगो से बात कर झील से कूड़ा कचरा साफ करने के लिए एक हाइड्रोलिक बोट क्लीनर बनाया। जो न केवल नदी या झील के कचरे को साफ करेगा। बल्कि उससे इकट्ठा किए गए कूड़े कचरे से फ्लावर पॉट व प्लास्टिक की ईंट तैयार कर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा सकेगा। छात्र का मार्गदर्शन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुशील उनियाल ने किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम जोशी व बीडीओ चिन्यालीसौड़ केएस चौहान ने छात्र प्रतीक्ष व विद्यालय के विज्ञान अध्यापक सुशील उनियाल के राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें