फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने मोरी प्रखंड के फतेपर्वत क्षेत्र के तीन लोगों को अवैध अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते माह क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 23 लोगों को भी अफीम की खेती मामले में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

बीते साल प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम मनीष कुमार ने मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाया था। करीब दो दर्जन टीमें गठित कर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ ही इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रशासन ने खेतों से बरामद अफीम को जांच के लिए लैब भेजा था। जांच में पुष्टि होने पर अफीम की खेती में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्रभारी तहसीलदार बीएल शाह ने बताया कि बीते बुधवार को बरी गांव निवासी विजेंद्र, सूर्य एवं दातिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें