बड़कोट न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में आयोजित बाल मेले श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के भेष में
बड़कोट (उत्तरकाशी)। न्यू होली लाइफ इंटर काॅलेज में बाल मेला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मेले में स्टाॅल लगाकर वेस्ट मैटेरियल से उपयोग सामग्री तैयार कर सजाई। साथ ही पारंपरिक पकवानों को सजाया गया। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के मेधावी आदित्य सेमवाल और सिद्धि को मुख्य अतिथि विधायक ने सम्मानित किया।
रविवार को न्यू होली लाइफ इंटर काॅलेज में आयोजित बाल मेले का उद्घाटन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल संतोष कुंवर, इंडियन रेडक्रास के चेयरमैन माधव जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने बाल मेले में लगे सभी स्टाॅल का निरीक्षण किया। साथ ही बाल व्यापारियों से स्टाॅल के लाभ हानि की जानकारी ली।
विधायक डोभाल ने कहा कि न्यू होली लाइफ इंटर काॅलेज शिक्षा के क्षेत्र में आज अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक गायत्री बहुगुणा, विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज जोशी, प्रधानाचार्य अशोक डिमरी, अभिभावक संघ के जगदीश भारती, अध्यापक मीनाक्षी सेमवाल, बृजमोहन, प्रवीन, कृष्णा, पूजा, काजल, जिनेंद्र मौजूद रहे।