फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को अभिलेख दिखाने से किया इनकार

Sat, 23 Jul 2022 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन गोदाम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक आमने-सामने आ गए। पूर्ति निरीक्षक ने गोदाम के अभिलेख दिखाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गोदामों पर ताले लगा दिए। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने गोदाम को सील कर दिया। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने इस कार्रवाई को मानने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट पूर्ति विभाग के ज्ञानसू गोदाम में निरीक्षण के लिए पहुंची। एआरओ आरती भट्ट का कहना था कि राशन विक्रेताओं ने गोदाम से बिना तोले ही राशन दिए जाने की शिकायत की थी लेकिन वह गोदाम में पहुंची तो वहां तैनात पूर्ति निरीक्षक बिजेंद्र नाथ ने अभिलेख दिखाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने किसी को भी अभिलेख दिखाने के लिए मना किया है। 
एआरओ निरीक्षण के लिए गोदाम में जाने लगी तो पूर्ति निरीक्षक ने ताले लगवा दिए। निरीक्षण की कार्रवाई में सहयोग नहीं मिलने पर एआरओ आरती भट्ट ने गोदामों को सील कर दिया। सील गोदामों को सक्षम अधिकारी के समक्ष ही खोला जाएगा।

कई अनियमितताएं मिली

आरती भट्ट ने कहा कि गोदाम में प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं मिली हैं। गोदाम टक पट्टी नहीं थी। टक पट्टी में राशन विक्रेता को वितरित की गई राशन के तोल व कट्टों का विवरण होता है। गोदाम में रखे राशन के कट्टों पर स्टैक कार्ड नहीं था। स्टैक कार्ड पर एक निश्चित स्थान पर रखे राशन के कट्टों की संख्या लिखी रहती है। नियमानुसार स्टैक कार्ड होना आवश्यक है। जिला पूर्ति अधिकारी ने भी स्टैक कार्ड नहीं लगे होने को अनियमितता माना है। पूर्ति निरीक्षक गोदाम में प्रयोग किए जा रहे बाटों का प्रमाणन अभिलेख भी नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन


-डीएसओ के निर्देशानुसार एआरओ गोदाम का निरीक्षण नहीं कर सकते हैं। जो सील की कार्रवाई की गई है उसे मैं नहीं मानता हूं। यह कार्रवाई अचानक की गई है। अभिलेख दिखाने के लिए डीएसओ ने मना किया है। -बिजेंद्र नाथ, पूर्ति निरीक्षक ज्ञानसू ।

- क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रवर्तन अधिकारी (एनफोर्समेंट) होता है। जिसके तहत वह गोदामों का निरीक्षण कर सकता है। मुझे कुछ दिन पूर्व विक्रेताओं से शिकायत मिली थी कि राशन तोल कर नहीं दिया जा रहा है। घटतोली की संभावना है इसलिए में निरीक्षण करने गई थी। मुझे गोदाम के निरीक्षण करने से इनकार किया गया। इसलिए गोदाम सील करना पड़ा। प्रथम दृष्ट्या यह स्पष्ट हुआ है कि यहां राशन तोल कर नहीं दिया जाता है। गोदाम में स्टैक कार्ड भी नहीं लगा है। निरीक्षण की जानकारी एसडीएम को दी थी। -आरती भट्ट, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उत्तरकाशी।

- निरीक्षण के लिए किसी को मना नहीं किया है। निरीक्षण अधिकारी को अभिलेख दिखाए जाने चाहिए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिना मेरी अनुमति के निरीक्षण करने गए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण कर सकते हैं गोदामों का नहीं कर सकते। -संतोष भट्ट, डीएसओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन


-इस प्रकरण पर जिला पूर्ति अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक रूहेला, डीएम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें