फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठन ने की मांगों के निराकरण की मांग

Mon, 25 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने ऑनलाइन प्रोफाइल की खामियों, बढ़े हुए वेतन का एरियर देने समेत विभिन्न मांगों का निराकरण न होने पर रोष जताया। संगठन ने मांगों का निराकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कालीकमली धर्मशाला में ब्लाक अध्यक्ष सतवीर रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा  कि नियमावली में व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं होने पर भी अध्यापकों को व्यवस्था पर भेजा जा रहा है, जो अध्यापक व्यवस्था पर भी है उनका मानदेय नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अध्यापकों को समान वेतन पर वेतन वृद्धि देय होने पर भी लंबे समय से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।

शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय से आठ किमी परिधि में आने वाले शिक्षकों को मिलने वाले एचआर 50 प्रतिशत का एरियर के भुगतान आदि अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिशरण सेमवाल, राकेश, लीला रावत, भगत महर, देवेंद्र रावत और मंजू नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें