फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: साल्ड में नहर क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया

Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञाणजा में आंगनबाड़ी भवन बनाने की मांग रखी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत भटवाड़ी ब्लॉक की न्याय पंचायत साल्ड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। कहा कि लंबे समय से सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है लेकिन विभाग मरम्मत नहीं करवा रहा।

शिविर में उपस्थित गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने लघु सिंचाई के ईई को कहा कि तत्काल समस्या का समाधान करें। ग्रामीणों ने ज्ञाणजा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग भी रखी। बुधवार को आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 31 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश दिए। शिविर में फरियादी ज्ञानमाला देवी ने उत्तराखंड आंदोलनकारी आश्रित पेंशन की मांग की। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप नेगी, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह, बीडीओ अमित ममगांई भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें