फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ के नाम रहा हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
उत्तरकाशी मनेरा स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में बॉल के लिए जूझते ​खिलाड़ी। खेल विभा
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में दो दिवसीय ओपन जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में दो दिवसीय ओपन जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच चिन्यालीसौड़ व गैंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें चिन्यालीसौड़ ने गैंग स्टार को 06-01 से हराया।
दो दिवसीय जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट एवं सहायक प्रशिक्षक नवीन चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। बालिका वर्ग में उद्घाटन मैच चिन्यालीसौड़ व गैंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें चिन्यालीसौड़ ने गैंग स्टार को 06-01 से हराया। दूसरा मैच मनेरा स्टेडियम व ट्रेनी स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें ट्रेनी स्टेडियम ने मनेरा स्टेडियम को 05-01 से हराया। तीसरा मैच ज्ञानसू क्वीन व चिन्यालीसौड़ के मध्य खेला गया जिसमें चिन्यालीसौड़ ने ज्ञानसू क्वीन को 01-00 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग में पहला मैच एमएस हैंडबाल व मनेरा स्टेडियम ट्रेनी के मध्य खेला गया जिसमें मनेरा स्टेडियम ट्रेनी ने एमएस हैंडबाल को 03-00 से हराया। दूसरा मैच कामदा व मनेरा स्टेडियम ट्रेनी के मध्य खेला गया जिसमें मनेरा स्टेडियम ट्रेनी ने कामदा को 05-03 से हराया। इस मौके पर शिवा चौधरी, उषा, आरती, कलूड़ा, श्वेता परमार, जितेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें