फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शासित प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को कांग्रेस पार्टी ने ‘सबका साथ, अपना विकास’ घोषित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताते हुए जनता से बदलाव की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमवीएन विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए पूर्व गंगोत्री विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने सरकार की विफलताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल केंद्रीय योजनाओं के बल पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है, जबकि अपने स्तर से सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। आलम यह है कि डबल इंजन होने के बावजूद प्रदेश में अभी तक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, किसानों की कर्ज माफी आदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बीते तीन साल में सरकार ने केवल अपना विकास किया है, जिससे त्रस्त होकर अब आम जनता ने भी आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव का मन बना लिया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़, बिजेंद्र नौटियाल, दिवाकर भट्ट, गोपाल भंडारी, विजेंद्र गुसाईं, वेदव्यास, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें