फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में किया कीटनाशक का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के नगर में पहुंचने के बाद चिन्यालीसौड़ नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके तहत पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को नगर के सभी सार्वजनिक स्थानों में कीटनाशकों का छिड़काव किया। इस बीच ईओ एचएस रौतेला, सफाई निरीक्षक कमल चौहान आदि अधिकारियों ने लोगों को कोरोना वायरस तथा इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उधर, बड़कोट नगर पालिका प्रशासन ने भी नगर क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया। मुख्य बाजार, टैक्सी स्टैंड, चिकित्सालय आदि सार्वजनिक स्थानों में किए गए छिड़काव के दौरान कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने सभी लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें