फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैली कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
त्तरकाशी में भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते विधायक गोपाल रावत। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने वर्चुअल रैली कर पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन रैली को भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू तथा गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन

वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश गांव सड़क से जुड़ने वाले हैं। कुछ गांव ही सड़क से अछूते हैं। उन्होंने इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र पर थोपे गए ईको सेंसिटिव के काले कानून को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस कानून की पाबंदियों को शिथिल किया है। बचे हुए गांवों तक भी वर्ष 2021 तक सड़क पहुंचाई जाएगी। उन्होंने जल्द ही ईको सेंसिटिव जोन में उलझी ऑल वेदर रोड को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीते साढ़े तीन साल के भीतर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए इसे जनजन तक पहुंचाने को कहा।
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से विश्व में भारत की नई तस्वीर उभरी है। धारा 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम, विदेश नीति व चीन के साथ टकराव में भारत के अडिग रुख से भारत की मजबूत छवि बनी है। कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को भी प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर विनोद सुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, विजय संतरी, सूरत गुसाईं, धीरेंद्र रावत, अजीतपाल पंवार, जयवीर चौहान, देशराज बिष्ट, लोकेंद्र बिष्ट, दिनेश रावत, विजयपाल मखलोगा, हंसराज चौहान व देवेंद्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें