उत्तरकाशी में कोरोना वॉरियर डॉक्टरों को सम्मानित करते डीएम आशीष चौहान।
- फोटो : UTTER KASHI
डॉक्टर्स डे पर बुधवार देर शाम डीएम डॉ. आशीष चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन कंट्रेेल रूम में आयोजित समारोह में डीएम चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अहम योगदान दे रहे हैं। जिले में प्रवेश कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग के साथ ही जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार और उनका मनोबल बढ़ाने आदि में चिकित्सकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर सीडीओ पीसी डंडरियाल, डॉ. सुजाता सिंह व डॉ. सुबेग सिंह आदि मौजूद रहे।