फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर की आग से झुलसे सात लोग

Tue, 23 Aug 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी में सलेंडर गैस की आग से झुलसे लोगो का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते दमकल कर्मी सिलेंडर की आग पर काबू नहीं पाते तो सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। सिलेंडर की आग से सात लोग बीस प्रतिशत तक झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी इंडेन गैस एजेंसी का एक वाहन मंगलवार को मुस्टिकसौड़ में एलपीजी गैस बांटने गया था। गैस बांटते समय माचिस की तीली जलाने से एक लीकेज एलपीजी सिलेंडर में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां मौजूद धर्म सिंह गुसाईं, नरेंद्र गुसाईं, वीर सिंह पंवार, विजयपाल, खिलावन सिंह और ठाकुर सिंह आदि सिलेंडर में लगी आग की लपटों से झुलस गए।

आग बुझाने के लिए समय से दमकल कर्मी नहीं पहुंचते तो सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग से झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बीस प्रतिशत तक जले सभी लोगों की जान खतरे से बाहर बताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें