फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुख्यमंत्री ने किया रैथल के सेटेलाइट सेंटर का उद्घाटन

Sat, 13 Dec 2025 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल हुए शामिल, काश्तकारों को सगंध पौधों की खेती के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

भटवाड़ी। विकासखंड मुख्यालय के सभागार में सेटेलाइट सेंटर रैथल का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। वहां पर स्थानीय काश्तकारों को सगंध पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की स्वरोजगार के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम पंचायत रैथल में स्थित उद्यान फार्म लगभग 30 एकड़ का है। उसमें 25 एकड़ इंस्टीट्यूट ऑफ परफ्यूमकी एंड एरोमेटिक रिसर्च सेलाकुई को दिया गया है। इसमें उनकी ओर से सगंध पौधों की खेती की जाएगी और स्थानीय किसानों को इस प्रकार की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्चुअल उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये किसानों को समृद्ध बनाने के लिए ठोस कदम है। उद्यान विभाग के यह फार्म जो काफी समय से बंजर पड़ा था। उसमें सगंध पौधों को विकसित करने की योजना है। इससे किसानों को इस प्रकार की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों की आर्थिकी मजबूत हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेकों लाभप्रद योजनाओं का संचालन कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी प्रताप पंवार, ब्लाक प्रमुख ममता पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, दिलावर सिंह, मनुजेन्द्र रावत अविनाश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें