फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 20 दिसंबर से शुरू होेगा खेल महाकुंभ

Fri, 12 Dec 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत और विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

नई टिहरी। खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे खेल प्रतियोगिताएं निर्विवाद संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार करने, नगर पालिका और संबंधित निकायों को विधानसभा और संसदीय क्षेत्र में मैदान का चयन करने, पुलिस और महिला पीआरडी को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत और विधानसभा स्तर से शुरू की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विभाग को मिली जिम्मेदारी से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

पंचायत और ग्राम्य विकास विभाग से अधिकाधिक पंजीकरण बढ़ाने और स्कूल स्तर पर बैठक आयोजित कर प्रतिभाग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारियों को निमंत्रण पत्र समय से जारी करने और खेल प्रतियोगिताओं में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसीएमओ डॉ. बृजेश डोभाल, युवा कल्याण विभाग से अजयपाल, पंकज, संजय, चातरलाल, शुभम, व्यायाम प्रशिक्षक ममता भट्ट, प्राध्यापक डॉ. पीसी पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें