फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी के मोताड़ पुल के समीप नदी में मिला होमगार्ड का शव

Fri, 26 Dec 2025 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड मुख्यालय से करीब तीन किमी दूरी पर स्थित पर नदी में एक बाइक गिरी हुई दिखी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने वहां पर रेसक्यू अभियान चलाय। वहां पर बाइक के साथ एक होमगार्ड जवान का शव पड़ा था।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोरी थाने में स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि मोताड़ पुल के समीप नदी में एक बाइक गिरी हुई है। हो सकता है कि उसके साथ बाइक सवार भी नदी में गिरा हो। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम कांस्टेबल देवेंद्र कंडियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। वहां पर खाई में उतरकर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाइक के साथ एक व्यक्ति का शव भी मिला। शव को नदी से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की गई। तो उसकी पहचान भरत सिंह पुत्र सब्बल सिंह निवासी बलाड़ी, नौगांव उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई। मृतक होमगार्ड के जवान के रूप में मोरी में तैनात था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें