छात्र नेताओं ने दी चेतावनी, ड्रेस कोर्ड परिवर्तन के संबंध में जल्द करें कार्रवाई
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक जनवरी तक कॉलेज की आईटी लैब का संचालन विधिवत शुरू नहीं किया जाता है तो उसके बाद छात्रसंघ स्वयं ताला तोड़कर उसका संचालन शुरू करेगी।
छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, सचिव शुभम चमोली और विवि प्रतिनिधि आयुष बिष्ट ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनीता कोहली को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने कॉलेज ड्रेस कोड परिवर्तन के संबंध जल्द ही कार्रवाई की मांग की। कहा कि छात्र संगठन बीते कई वर्षों से इस मुद्दे को लगातार उठाता रहा है। कई बार इस संबंध में पत्राचार किया। लेकिन उसके बाद भी इसके पुराने कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि छात्र-छात्राएं पुराने ड्रेस कोड का समाप्त कर नए को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
इसलिए नया ड्रेस कोड आगामी शैक्षणिक सत्र से नई कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया जाए। साथ ही वर्तमान सत्र में प्राप्त मद्दगार धनराशि को 31 मार्च से पूर्व छात्र हितों में खर्च किया जाए। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, सचिव शुभम् चमोली, विवि प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, अमरीकन पुरी, अमित शाह, मनीष, भूमिका मौजूद रहे।