फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज अधिकारियों के तबादले पर अड़े कर्मचारी, कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों और रेंज अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद डीएफओ के आश्वासन के बाद थम गया है। कर्मचारियों ने आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

अपर वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की ओर से आवंटित बजट को रेंजवार वितरण पर उत्तरकाशी वन प्रभाग में विवाद हो गया था, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने तीन रेंज अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। रेंज अधिकारियों पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकारों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। हालांकि आंदोलन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम को डीएफओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। इस मौके पर लेखाकार रमेश उनियाल, रमेश लाल, दया लाल, राकेश शाह, भारती नौटियाल, रणवीर सिंह, मुकेेश उनियाल, गौरव कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र भंडारी, राम मनोहर सजवाण, असरफ अली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें