फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में सुचिता, सनोज, प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार की पहल पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पुरोला में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सुचिता, सनोज, प्रीति अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने आयोजन का शुभारंभ किया। जन आस्था मंच के कलाकारों ने आजादी के रण बांकुरों पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आजादी के 75वें वर्ष पर भाषण, गीत, सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मोल्टाड़ी के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में सुचिता प्रथम, अमिता द्वितीय, आकांक्षा तृतीय, जबकि बालक वर्ग में सनोज प्रथम, मनीष द्वितीय व दिनेश तृतीय रहे। कला प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, मुस्कान द्वितीय व ऋषिका तृतीय स्थान पर रहे। क्रिकेट मैच में पुरोला प्रथम व मोल्टाड़ी द्वितीय रहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, रंगकर्मी प्रेम पंचोली, कमलेश रावत, सभासद बिहारीलाल शाह, मोहब्बत नेगी, जन आस्था मंच के अनिल बेसारी, सुनील बेसारी, सुमन, मोनिका, सालू सलोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें