फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्रों ने ली तंबाकू से मुक्त रहने की शपथ

Sat, 31 May 2025 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया। साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रैली निकालकर लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को कीर्ति इंटर कॉलेज के छात्राओं ने जोशियाड़ा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, विश्वनाथ चौक, चाणक्यपुरी से जनजागरूकता अभियान चलाया। साथ ही बैनर, तख्तीयों, नारों और गीत के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आम लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह परमार ने छात्र-छात्राओं को धूम्रपान, तंबाकू सेवन और नशीले पदार्थों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की बहन शशि थपलियाल, रेखा असवाल, रजनी चौहान, स्वाति रावत, जयराम रावत, पवन देव थपलियाल, सतवीर रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें