उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से ऑल वेदर रोड के तहत हुए कार्याें के दौरान क्षेत्र में ध्वस्त हुए शौचालयों के दोबारा निर्माण करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव है। इसके साथ ही भंडारस्यूं सहित ब्रह्मखाल के कई गांव का केंद्र बिंदु है।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेशचंद रमोला और भाग्यान दास ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि ऑल वेदर रोड के तहत हुए सड़क चौड़ीकरण के दौरान सभी शौचालय तोड़ दिए गए थे। वहीं उसके बाद जिला पंचायत की ओर से वहां पर शौचालय बनाए गए, लेकिन उनका भी पूर्ण प्रयोग नहीं हो पा रहा है।
वहीं एक मात्र बचे हुए शौचालय का प्रयोग नहीं होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ब्रह्मखाल बाजार और आसपास का क्षेत्र गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित कई गांव का केंद्र बिंदु है। इसलिए वहां पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा न होने के कारण सब लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। संवाद