फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल नहीं बनने से छात्र नहीं पहुंच पा रहे स्कूल

Tue, 12 Jul 2016 10:52 PM IST
सूरत सिंह रावत /अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी के सौरा गाड पर श्रमदान से अस्थाई पुलिया तैयार करते सालू के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आपदा से उजड़े भटवाड़ी के सालू गांव की समस्याएं हल नहीं होने से लोग परेशान हैं। पुल टूटने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने श्रमदान कर अस्थायी पुल बनाते हैं, लेकिन बारिश में पानी बढ़ने पर यह बह जाता है।
विज्ञापन


सालू गांव के ग्रामीणों को सौरा इंटर कालेज और मनेरी व उत्तरकाशी बाजार पहुंचने के लिए गांव के पास सौरा गाड़ पार करनी पड़ती है। वर्ष 2013 की आपदा में गाड़ पर बना पुल बह गया था, लेकिन उसके स्थान पर आजतक पुल नहीं बन पाया है।

सौरा इंटर कालेज में पढ़ने वाले 25 छात्रों को ढाई किमी के बजाय अब नलूणा ट्राली होकर कालेज पहुंचने को करीब 14 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। स्याबा गांव के 35 छात्र भी पुल नहीं बनने से इतनी ही दूरी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की आजीविका का मुख्य आधार नकदी फसल है, लेकिन पुल नहीं बनने से फसल बाजार नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि स्याबा गांव के लिए नलूणा में 1.5 क्विंटल भार ले जाने वाली ट्राली लगी है, लेकिन इससे बाजार कम ही उत्पादन पहुंच पा रहा है।

सालू के प्रधान दिनेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम राणा, स्याबा के अभि सिंह, भागवत, लोकेंद्र सिंह आदि का कहना है कि सरकार ने तीन वर्षों से सौरा गाड पर अस्थाई पुलिया बनाने में मदद नहीं की। स्याबा गांव की इंटर की छात्रा प्रियंका ने बताया कि अस्थाई पुलिया बहने के बाद स्कूल दूर होने से लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें