फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के कार्य बहिष्कार से मरीज परेशान

Mon, 11 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर चिकित्सकों ने सोमवार को दो घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार किया और मांग पूरी होने तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की मांग पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने रोजाना दो घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इस क्रम में सोमवार को जनपद में सभी डाक्टरों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

जिले के अन्य अस्पतालों में तो ज्यादा असर नहीं दिखा, लेकिन जिला अस्पताल में दूरस्थ गांवों से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्य बहिष्कार में शामिल डा. एसपी कुड़ियाल, डा. एके चौबे, डा. पीएस पोखरियाल, डा. अमित रौतेला, डा. पीएस नेगी आदि ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें