फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ एसएसबी जवान की अंत्येष्टि

विज्ञापन
उत्तरकाशी में एसएसबी के हेड कॉस्टेबल को सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने जुटा जन समूह। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
एसएसबी की 11 बटालियन धारचूला में तैनात जवान विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ केदार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी की 11 बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की बीते नौ सितंबर को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। विजय पाल डीडीहाट के हेलो घाट पोस्ट नेपाल बार्डर पर तैनात थे। बटालियन के एएसआई स्वरूप सिंह ने बताया कि विजयपाल को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिस पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी के ज्ञानसू स्थित आवास पर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के बाद केदार घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे रोहित राणा ने मुखाग्नि दी। विजयपाल राणा मूल रूप से विकासखंड डुंडा के चिलमुड़ गांव निवासी थे। जिनका परिवार ज्ञानसू में रहता है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजेद्र राणा, शैलेंद्र मटूड़ा, राकेश राणा, गोविंद राणा श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें