फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने वोटरों का धन्यवाद किया, तो किसी ने समर्थकों के साथ की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव समाप्त होने के बाद अधिकांश प्रत्याशियों ने घर पर ही समय बिताया। कुछ ने समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा की, तो कुछ ने परिजनों के साथ समय बिताया। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने गांव-गांव जाकर वोटरों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। सभी प्रत्याशियों ने मंगलवार को चुनावी प्रचार अभियान की थकान मिटाई। अधिकांश प्रत्याशियों ने घर पर ही समय बिताया। वहीं कुछ प्रत्याशी समर्थकों के साथ चुनावी समीकरणों की चर्चा में व्यस्त रहे। यमुनोत्री सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने मंगलवार सुबह आवास पर समर्थकों के साथ चर्चा की। इसके बाद चिन्यालीसौड़ स्थित चुनाव कार्यालय में समर्थकों के साथ दिन बिताया। गंगोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ दिन बिताया। पुरोला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद ने भी अपने आवास पर समर्थकों के साथ दिन बिताया। इस दौरान उन्होेंने मतदान के समीकरणों पर चर्चा की। गंगोत्री सीट से आप प्रत्याशी कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल का भ्रमण कार्यक्रम चुनाव के बाद भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें