फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री रेंज के पास लंका नामक स्थान पर बन रहे हिम तेेंदुआ संरक्षण केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने इस केंद्र के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट फेसिलिटी के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। विभाग का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अक्तूबर में निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी वन प्रभाग की गंगोत्री रेंज में लंका के समीप हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इस केंद्र के निर्माण के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क के हिम तेंदुओं पर शोध हो सकेगा। इस केंद्र में शोधार्थियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्र का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट फेसिलिटी का निर्माण होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन पांडे ने बताया कि फॉरेस्ट फेसिलिटी डिपार्टमेंट के निर्माण के लिए 1 करोड़ 23 लाख का आगणन किया गया है। पहली किश्त के तौर पर 49 लाख की धनराशि विभाग को प्राप्त हुई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अक्तूबर से निर्माण शुरू करने की कोशिश की जाएगी। अधिशासी अभियंता पांडे ने बताया के दूसरे चरण में हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का भवन निर्मित किया जाना है। इसकी लागत चार करोड़ 80 लाख के करीब है। इसके अलावा पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें