फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सात गांवों ने मिलकर बनाया नालेश्वर महादेव मंदिर

Wed, 28 Jan 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
13 फरवरी को किया जाएगा राम मंदिर का शिलान्यास
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के कमद गांव में सात गांव के ग्रामीणों ने स्वयं के सहयोग से नालेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया। साथ ही ग्रामीणों की ओर से मंदिर परिसर में यज्ञशाला, भोजनालय, कुटिया, धर्मशाला, ज्योतिष शिक्षा केंद्र का निर्माण कार्य करने का निर्णय लिया। वहीं, 13 फरवरी को राम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें राम मंदिर पहाड़ी शैली से बनेगा।
बुधवार को कमद गांव में नालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान भरत सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें गाजणा पर्यटन सर्किट को विश्व के मानचित्र पर स्थान दिलाने और नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाटोद्घाटन पर मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। फाल्गुन संक्रांति को विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खुलते हैं। मंदिर के कपाट खुलने पर इस वर्ष नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें 13 फरवरी को राम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिक प्रसाद सेमवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण के पूरे होने पर नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का आयोजन किया जा रहा है जो क्षेत्र के विकास और प्रवासियों को जड़ों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, सते सिंह नेगी, बच्चन सिंह चौहान, यशवंत नेगी, चैन सिंह पंवार, रामेश्वर भट्ट, बुद्धिलाल, दिनेश लाल, राजमणि, शिवदत्त डिमरी, उम्मेद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें