कर्मचारी शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। बुधवार को भी जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड प्रेषित किए।
पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी शिक्षकों ने 17 से 31 अक्तूबर तक पोस्टकार्ड पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड प्रेषित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से रमेश पंवार, हरीश रमोला, जगमोहन पयाल, भागवत जोशी, सुशील रतूड़ी, हिमसरोवर नौटियाल, धर्मवीर पंवार, विष्णु प्रसाद भट्ट, यशपाल बिष्ट, प्रमोद मटूड़ा, महावीर गुसाईं, भगवान सिंह नेगी, अनूप पोखरियाल, सुनील बिष्ट ने पोस्टकार्ड प्रेषित किए। जबकि डायट बड़कोट से मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुदेव रावत, निर्मल नौटियाल, वीरपाल असवाल, राजेश भट्ट, उमेश ध्यानी, अरविंद चौहान, शांति रतूड़ी, डा.संजय कुठारी, उर्वशी पंवार, अरशद अंसारी, शुभम रोहिला, पीयूष पाठक आदि ने पोस्टकार्ड भेजे।