फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में आंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। आंबेडकर जन जागृति मंच द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने इस जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया है। एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराकर अग्रिम कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष प्रकाश चंद, संयोजक आशीष मेंगवाल, दीपक, सम्मी, मदनमोहन, राजेंद्र डबराल, सुनील सिंगला, अनिल कुमार आदि ने बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी के कार्यकाल में बामसेफ के अनुरोध पर नगर के वार्ड नंबर छह में आंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय के लिए जमीन प्रस्तावित की गई थी। इस जमीन पर नगर के कुछ प्रभावशाली लोग कब्जा जमाना चाह रहे हैं। पूर्व में उनके द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर तत्कालीन एसडीएम ने अतिक्रमण हटवाकर यहां चेतावनी बोर्ड भी लगवाया था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि नगर में अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन की पैमाइश कराकर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें