फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजादी के 75 वर्ष विभिन्न आयाम’ विषय पर हुई गोष्ठी

विज्ञापन
उत्तरकाशी के जीआईसी मुस्टिकसौड़ में गढ़वाल की लोक संस्कृति पर आयोजित प्रदर्शनी में उपस्थित शिक? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने किया।
विज्ञापन

डा. आकाश चंद्र मिश्र ने आधुनिक भारत की वैज्ञानिक यात्रा विषयपर व्याख्यान प्रस्तुत किया। आमंत्रित वक्ता शुभ्रा मिश्रा ने आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं विषय पर विचार रखे। डा. दिवाकर बौद्ध ने कोरोना, आर्थिक संकट और भारतीय अर्थव्यवस्था तथा डा. अनामिका ने भारत में सामाजिक विज्ञान की उभरती चुनौतियां विषय पर विचार प्रस्तुत किए। इधर, राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ बरसाली में अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता कैंप व गंगा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, भाजपा के जिला मंत्री प्रताप सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, अनिल बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, नत्थी लाल, महावीर रावत, विंदेश्वर डंगवाल, अनिल बिष्ट, मोहनलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें