फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यात्रियों के लिए बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट और अल्प विश्राम गृह

Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम रूट पर जिला प्रशासन की ओर से सेल्फी प्वाइंट और यात्रियों के लिए अल्प विश्राम गृह बनाए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की ओर से लघु सिंचाई विभाग को जल्द ही इस संबंध में उचित स्थानों का चयन कर आगणन तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के चिन्यालीसौड़ से गंगोत्री सहित धरासू से दोबाटा और डामटा से जानकीचट्टी तक कई दर्शनीय स्थल है। वहां पर यात्री रुककर उस स्थान की जानकारी सहित वहां पर तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं लेकिन उचित व्यवस्थाएं न होने के कारण यात्री उन स्थानों पर नहीं रुक पाते हैं। इसलिए अगर इन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे तो इससे आसपास के लोगों को भी यात्रा के दौरान रोजगार मिलेगा।
इसके साथ ही यात्रा के दौरान बारिश, सड़क आदि बंद होने पर यात्रियों को अपनी गाड़ियों और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ता है। होटल एसोसिएशन की मांग पर डीएम प्रशांत आर्य ने इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग को जल्द ही भूमि चयनित कर इसकी कार्ययोजना बनाने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें