श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (एसबीएमए) ने प्लान इंडिया और फंडक्शन हेयर्स के सहयोग से डुंडा एवं भटवाड़ी प्रखंड के दस सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार कराकर तस्वीर बदल दी।
संस्था के परियोजना प्रबंधक अजय पंवार ने बताया कि विद्यालयों में छत निर्माण, मरम्मत, फर्श मरम्मत, शौचालय आदि बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय गोरसाली, बायणा, बौंगा, कुरोली, धनारी भटवाड़ी, मातली, पंजियाला, कंवा, अठाली तथा जूनियर हाईस्कूल अठाली का चयन कर इनकी मरम्मत का कार्य कराया गया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय खुलने पर यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।