फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी मतदान केंद्र पर सैनेटरी पैड होंगे उपलब्ध, फीडिंग रूम की भी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर सैनेट्री पैड भी उपलब्ध होंगे। साथ ही यहां फीडिंग रूम भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन

सखी बूथ समन्वयक नीतू फुलारा ने बताया कि सखी बूथों पर महिलाओं के लिए हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। यदि किसी महिला मतदाता का छोटा बच्चा है जिसे छोड़कर वह लंबे समय तक घर से बाहर नहीं रह सकती है। ऐसी स्थितियों के लिए सखी बूथ पर फीडिंग रूम की व्यवस्था के साथ ही छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी उपलब्ध हैं। सखी बूथ पर मतदान कर्मियों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी होगा। सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं के सहयोग के लिए बूथ पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें