गंगोरी में चार दिनों से पत्थरों के बीच फंसी गुर्जर समुदाय की गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया। एनआईएम से पहुंची टीम व स्थानीय लोगों ने गाय को बाहर निकाला। गंगोरी में चार दिन पहले एक गुर्जर की गाय पत्थरों के बीच फंस गई थी।
सभासद हरीश डंगवाल ने निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल से गाय को सुरक्षित निकालने की बात कही। इस पर निम की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान दल में दिगंबर सिंह, दशरथ सिंह, दीप शाही, शिवराज, धर्मानंद सेमवाल, प्रीतम, प्रसन्न पाल चौहान, प्रवेश, राजीव, अरुण, भरत आदि ने सहयोग किया।