फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली में रोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
उत्तरकाशी में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की पहल पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में रोहित कुमार पहले, अमन राणा दूसरे और पुनीत मखीजा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इस मौके पर सीएमओ डा.केएस चौहान, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, सीओ हीरालाल बिजल्वाण, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, सचिव सुशील डिमरी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण, एसआई मनीषा नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें