फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही तक नहीं पहुंच पाई रेस्क्यू टीम

Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
6543 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिवलिंग चोटी से रेस्क्यू की गई पोलैंड के पर्वतारोही लुकास्ज जॉन के शव देर शाम जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए जगह नहीं होने से शिवलिंग चोटी में बेहोशी की हालत में पड़े दूसरे पर्वतारोही ग्रजेगुज माइकल को रेस्क्यू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


शिवलिंग चोटी पर करीब 5300 मीटर की ऊंचाई से रेस्क्यू की गई पोलैंड के पर्वतारोही का शव पहले तपोवन फिर वहां से हेलीकाप्टर की सहायता से हर्षिल स्थित आर्मी कैंप तक लाया गया। जहां से फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार पोलिश दूूतावास से उन्हें किसी माइकल का ईमेल आया है, जिसके तहत पोस्टमार्टम के बाद शव को हैंडओवर करने की बात कही गई है।

पर्वतारोही के शव को इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन से और पोलिश दूतावास से आने वाले प्रतिनिधियों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं डीएम ने कहा कि दूसरे पर्वतारोही ग्रजेगुज माइकल को रेस्क्यू के लिए गई टीम के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसलिए रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है। वहीं एनआईएम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात तक एनआईएम की टीम भी उत्तरकाशी लौट जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की पहल पर पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल शिवलिंग पर्वत पर फतह करने के लिए 22 सितंबर को गंगोत्री से रवाना हुआ था। यहां से 24 सितंबर को दल तपोवन पहुंचा और 26 सितंबर को बेस कैंप होते हुए एडवांस बेस कैंप पहुंचा, लेकिन इसके बाद दल के दो सदस्य लुकास्ज जॉन व ग्रजेगुज माइकल बीमार पड़ गए। सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल की ओर से बुधवार को एसडीआरएफ के चार जवानों को पोलैंड के दो पर्वतारोहियों के साथ हेलीकाप्टर की सहायता से मौके के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें