फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को कराना होगा गैस कनेक्शन से लिंक, तभी मिलेगा फ्री सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अपना गैस कनेक्शन कार्ड से लिंक कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें मुफ्त में गैस सिलिंडर मिलेंगे। जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि कार्ड धारकों को जुुुलाई से पूर्व यह प्रक्रिया करानी होगी।
विज्ञापन

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त में मिलेंगे। डीएसओ संतोष भट्ट ने बताया कि पहला सिलेंडर अप्रैल से जुलाई, दूसरा सिलेंडर अगस्त से नवंबर व तीसरा सिलेंडर दिसंबर से मार्च के बीच मिलेगा। यदि अंत्योदय उपभोक्ताओं ने जुलाई से पहले अपना गैस कनेक्शन राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया, तो वे लाभ से वंचित रह जाएंगे। जनपद में 13574 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी अंत्योदय उपभोक्ताओं की सूची संबंधित गैस एजेंसियों को भेज दी गई है। गैस एजेंसियों को प्राथमिकता के साथ अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक करने को कहा गया है। गैस एजेंसियों को किसी भी तरह के सहयोग के लिए क्षेत्रीय गोदाम प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें